ग्वालियर/मध्यप्रदेश…………..
कोरोना संकट के बीच जारी लॉक डाउन में हजीरा पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। जिसकी कीमत 15 लाख से अधिक आंकी जा रही है। तानसेन मक़बरे के पास एक घर में भारी तादाद में अवैध शराब पकड़ी है। घर में एक सैकड़ा से अधिक शराब की पेटियाँ बताई जा रही है। पूरा मामला पड़ौसी ने अपने घर पर लगे सीसीटीवी फ़ुटेज से खोला है। उसने रात को घर से सप्लाई की वीडियो पुलिस तक पहुँचायी। यह पूरा माल एक शराब ठेकेदार के घर के पास से मिला बताया जा रहा है। पुलिस को इसमें ठेकेदार की मिलीभगत का संदेह है पुलिस मामले की तस्दीक़ कर रही है।
क्या है पूरा मामला……………
प्राप्त जानकारी के अनुसार,सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया की आज शाम विश्वनीय सूचना मिलने पर पुलिस ने गौसपुरा नम्बर एक में रहने वाले ज्ञान पुत्र किशन लाल वर्मा के मकान से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने ज्ञान को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है क्या घर में बोटलिंग प्लांट है और शराब की इतनी बड़ी मात्रा कब,और कहाँ से लाई गई है।
