गुना/मध्यप्रदेश……………..
गुना जेल के अंदर महिला कैदियों के साथ मारपीट,अवैध वसूली व कैदियों से अनावश्यक काम कराने का मामला सामने आया है। करीब 12 कैदियों के साथ मारपीट कर उनका इलाज भी कराया गया। जेल के अंदर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें हैं। जिनमें कैदियों से काम कराया जा रहा है। जेल डीजी के पास जब यह शिकायत पहुंची, तो उन्होंने भोपाल से डीआईजी एमआर पटेल को गुना भेजा है। डीआईजी जेल ने इस संबंध में स्टाफ से पूछताछ की है। और जाँच के बाद मामले का खुलासा करने की बात कही। इस बीच गुना उप जेल अधीक्षक दिलीप सिंह को जेल मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर भोपाल मुख्यालय भेजने के निर्देश दे दिए गए हैं। दो महिला जेल प्रहरी को भी सस्पेंड कर दिया गया है।
क्या है पूरा मामला……………
प्राप्त जानकारी के अनुसार,जिला जेल गुना में सोमवार की शाम 6 बजे सजायाफ्ता महिला बंदी की दो घंटे के लिए महिला वार्ड में ड्यूटी लगाई गई थी,लेकिन महिला बंदी सो गई। उसके बाद प्रहरी रीना मिश्रा और प्रियंका भार्गव ने उस महिला बंदी पर बल का प्रयोग करते हुए डंडे मार दिए। जब यह मामला जेल अधीक्षक दिलीप सिंह के पास पहुंचा,तो उन्होंने इस मामले में दोनों जेल प्रहरियों को निलंबित कर दिया है। डीआईजी जेल एमआर पटेल भी गुना जिले में बुधवार की शाम को जांच करने के लिए पहुंच गए है।
पीड़ित महिला कैदी चोट के निशान दिखाते हुए
