HomeNews HeadlinesAUDIO:शराब माफियाओं से पुलिस गठजोड़ का ऑडियो वायरल,एसपी ने जाँच के आदेश...

AUDIO:शराब माफियाओं से पुलिस गठजोड़ का ऑडियो वायरल,एसपी ने जाँच के आदेश दिए

दतिया/मध्यप्रदेश…………..


सोशल मीडिया वाटस ग्रुप पर रिश्वत मांगते हुए एक ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो दुरसड़ा थाने के एएसआई हुकुम सिंह यादव का बताया जा रहा है। जो अपने दलाल के जरिए उस व्यक्ती से 5 हजार रुपए की मांग कर रहे है। जो कि उनके क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेच रहा है। साथ में दरोगा जी द्वारा समझाईस देते हुए फिलहाल शराब न बेचने की सलाह दी जा रहीं हैं। क्योंकि अभी आबकारी विभाग वाले इसका विरोध कर रहें हैं। इस दौरान यादव द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों का भी इस काम शामिल होना बता रहा है। उक्त मामले को लेकर एसपी अमन सिंह राठौड़ ने भांडेर एसडीओपी को जाँच सौंपी है।

सवाल ये उठतें हैं कि क्या?? थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में ये अवैध शराब का धंधा फल फूल रहा था। क्योंकि जिस प्रकार से बात हो रही है। उसमें वरिष्ठ अधिकारियों को भी हिस्सा भेजने की बात की जा रही है।


इनका कहना…………..


नंबर वन पुलिस डॉटकॉम से बातचीत में एसडीओपी भांडेर ने बताया कि

मामला संज्ञान में आने के बाद जाँच जारी है। जो भी दोषी पाए जातें हैं उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।


–मोहित सिंह यादव,एसडीओपी,भांडेर।


ऑडियो सुनें…………..


Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!