HomeNews HeadlinesAUDIO:सत्ता का नशा:पूर्व मंत्री के बेटे के बाद,अब भाजपा नेता ने थाना...

AUDIO:सत्ता का नशा:पूर्व मंत्री के बेटे के बाद,अब भाजपा नेता ने थाना प्रभारी से गाली गलौज की,ऑडियो वायरल

ग्वालियर/मध्यप्रदेश…………..


एक ओर देश जहाँ कोरोना के संकट से जूझ रहा है, वहीं दूसरी ओर भाजपा नेताओं पर सत्ता का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है। अभी पूर्व मंत्री के बेटे द्वारा पुलिसकर्मियों से अभद्रता का मामला शांत भी नही हुआ था कि भाजपा के जिला महामंत्री द्वारा माधौगंज थाना प्रभारी के साथ गाली-गलौच का ऑडियो वायरल हो रहा है। कोरोना के इस युद्ध में पुलिसकर्मी लगातार अपनी जान हथेली पर रखकर इस महामारी से लड़ रहें हैं। वहीं कुछ नेताओं द्वारा लगातार ऐसे कृत्यों से उनका मनोबल टूटता है। और कहीं न कहीं उन्हें हतोउत्साहित करता है।


क्या है पूरा मामला…………….


प्राप्त जानकारी के अनुसार,भाजपा जिला महामंत्री कमल माखीजानी का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह माधौगंज थाना प्रभारी प्रशांत यादव को कॉल करके रोड़ एक्सीडेंट में मृत हुई अपनी रिश्तेदार महिला का पोस्टमार्टम न करने का दबाब थाना प्रभारी पर बना रहें हैं। थाना प्रभारी द्वारा उन्हें लगातार समझाइस दी जा रही हैं कि ऐसे मामलों में पोस्टमार्टम जरूरी होता है। जब  थाना प्रभारी द्वारा उनकी बात को नही माना गया तो भाजपा नेता द्वारा उन्हें धमकी भरे अंदाज में याद रखने का बोला गया और जब इतने से भी बात न बनी तो नेता जी गाली-गलौच पर उतारू हो गए। जिस पर थाना प्रभारी द्वारा इस बात का विरोध किया गया।


इनका कहना……………


नंबर वन पुलिस डॉटकॉम (http://No1Police.com) से बात करते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि,

भाजपा जिला महामंत्री द्वारा मेरे साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की गई है। एक ओर पुलिसकर्मी कोरोना के युद्ध में जान हथेली पर रखकर देश की सेवा कर रहें हैं। दूसरी ओर कुछ नेता उनका मनोबल गिराने में लगे हुए हैं। इस मामले लीगल एक्शन लेते हुए मानहानी का मुकदमा दायर करूँगा।


–प्रशांत यादव,थाना प्रभारी, माधौगंज।


वायरल ऑडियो सुने………….


Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!