HomeBreaking Newsविनम्र श्रद्धांजलि:सिपाही ने फांसी के फंदे पर झूल कर जीवन लीला समाप्त...

विनम्र श्रद्धांजलि:सिपाही ने फांसी के फंदे पर झूल कर जीवन लीला समाप्त की

वाराणसी/उत्तरप्रदेश।

उत्तरप्रदेश के वाराणसी में गुरुवार सुबह चौक थाने के एक सिपाही ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वह छोटी पियरी में रिश्तेदार के यहां किराए के कमरे में रहता था। गुरुवार सुबह जब उसने दरवाजा नहीं खोला। मकान मालिक ने रौशनदान से देखा कि उसका शव कमरे की छत के हुक से लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरखपुर के बड़हलगंज थाने के सिधुवा पार निवासी शिवम पांडे (20) 2019 का सिपाही है। वह वाराणसी के चौक थाने में तैनात था पुलिस के अनुसार जवान अविवाहित था। मकान मालिक के अनुसार बुधवार की रात में वह ड्यूटी से आकर कमरे में गया। गुरुवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया। शिवम के दरवाजा नहीं खोलने पर मकान मालिक ने रौशनदान से झांक कर देखा तो उसका शव फंदे से लटका हुआ था।
इसके बाद मकान मालिक ने घटना की सूचना आजमगढ़ के रहने वाले उसके मामा को दी। जानकारी के बाद उसके मामा और उसका भाई मकान मालिक के घर पहुंचे। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सीओ दशाश्वमेध अवधेश पांडेय ने बताया कि मृतक के पिता का बहुत पहले ही निधन हो चुका। उसके मामा ने उसका पालन पोषण किया है। युवक की आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है पुलिस जांच में जुटी है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!