HomeBreaking NewsSDM अनिल बनवारिया ने बाल खींचे-पानी फेंका,कांग्रेस ने कहा-तानाशाह,कलेक्टर ने हटाया

SDM अनिल बनवारिया ने बाल खींचे-पानी फेंका,कांग्रेस ने कहा-तानाशाह,कलेक्टर ने हटाया

बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम अनिल बनवारिया पर गाज भी गिर गई। वीडियो देखने के बाद ग्वालियर कलेक्टर ने एसडीएम को उनके पद से हटा दिया और पूरी घटना को लेकर तीन दिन में उनसे जवाब भी मांगा गया है।

ग्वालियर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यहां के SDM एक युवक के चेहरे पर पानी फेंकते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस युवक ने मास्क नहीं पहना था। इसी वजह से यहां के एसडीएम को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने उसके चेहरे पर पानी फेंक दिया। जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि यह युवक अपने ठेले पर सामान बेच रहा था। उसी वक्त रास्ते में एसडीएम सामान बेच रहे युवक के पास पहुंचते हैं। वो युवक से कुछ बातचीत करते हैं और फिर अचानक कड़ाके की सर्दी में युवक के चेहरे पर पानी फेंक देते हैं। ठेला संभाल रहा युवक किसी तरह पानी से बचने की कोशिश करता है। एसडीएम के साथ उनका सुरक्षाकर्मी भी नजर आ रहा है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से बचाव के लिए सरकार ने लोगों से मास्क पहन कर ही सड़क पर निकलने की अपील की है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,बताया जा रहा है कि ग्वालियर के फूलबाग इलाके में रविवार शाम एसडीएम पहुंचे थे। यहां एक युवक ठेले पर सिंघाड़ा बेच रहा था लेकिन उसने मास्क नहीं पहना था। जब एसडीएम ने ठेले पर खाने का सामान बेच रहे युवक को बुलाया तो वो उनके पास नहीं आया बल्कि वहां से भागने की कोशिश करने लगा। जब एसडीएम अनिल बनवारिया खुद ठेले के पास पहुंचे तो युवक किसी तरह उनके करीब जाने से बचने लगा। इस बात से नाराज एसडीएम अनिल बनवारिया ने युवक के मुंह पर पानी फेंक दिया। बताया जा रहा है कि रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया।

एक दिन पहले युवक के बाल पकड़े थे

एसडीएम अनिल बनवारिया आम लोगों से पहले भी अभद्रता करते रहे है। सोमवार को ठेले वाले के मुंह पर पानी फेंकने का वीडियो वायरल होने के बाद एक फोटो भी सोशल मीडिया पर चल रहा है जिसमें वे फूलबाग पर टेम्पो में बैठे एक युवक के बाल पकड़े हुए है। बताया जाता है कि एसडीएम ने पहले युवक को मास्क पहनने के लिए कहा और फिर बाल पकड़कर पूछा कि बता कल से मास्क पहनेंगा या नहीं। युवक ने कहा सर गलती हो गई है, अब बिना मास्क पहने कभी घर से बाहर नहीं निकलूंगा। इसके बाद युवक को उन्होंने जाने दिया।

कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा-एसडीएम या तानाशाह

ठेले वाले पर पानी फेंकने वाले घटनाक्रम का वीडियो पोस्ट के साथ कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने टिवटर पर पोस्ट किया। इसमें लिखा कि मास्क न लगाने वालों पर कार्रवाई करने निकले एसडीएम अनिल बनवारिया को आया गुस्सा,सड़क पर बिना मास्क के सामान बेच रहे हाथ ठेले वाले के मुंह पर खासी ठंड की दस्तक के बीच फेंका पानी। एसडीएम हैं या नार्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!