HomeBreaking Newsयुवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष के ड्राइवर ने खुद को गोली मारी,हालत गम्भीर

युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष के ड्राइवर ने खुद को गोली मारी,हालत गम्भीर

बता दें कि शुरुआती जांच में पता चला कि कृष्णकांत का सुबह घर में ही विवाद हुआ था। इसी कारण उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। झगड़ा किस बात को लेकर हुआ है, इसका पता नहीं चल सका है।

ग्वालियर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के युवा कांग्रेस नेता के वाहन चालक ने अपने घर में पत्नी से झगड़े के बाद खुद को गोली मार ली। घटना मंगलवार दोपहर 2 बजे बाल भवन के पास शासकीय क्वार्टर की है। गोली देसी कट्टे से छाती पर मारी है। गोली सीने से होकर कंधे में जा फंसी है। घायल को गंभीर हालत में जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना पुलिस पड़ताल करने के लिए अस्पताल पहुंच गई है। शुरुआती जांच में आत्महत्या करने का प्रयास का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,मंगलवार दोपहर जेएएच के ट्रॉमा सेंटर से पुलिस को सूचना मिली है कि एक युवक ने खुद को मारने के इरादे से गोली मारी है उसे गंभीर हालत में यहां लाया गया है। जिस पर पुलिस अस्पताल पहुंची है। घायल की पहचान बाल भवन के पास पीडब्ल्यूडी के शासकीय क्वार्टर निवासी 35 वर्षीय कृष्णकांत वर्मा के रूप में हुई है। पता लगा है कि कृष्णकांत युवक कांग्रेस नेता हेवरन सिंह कंसाना के यहां उनके वाहन पर बतौर चालक काम करता है। मंगलवार दोपहर उसका पत्नी से झगड़ा हुआ और गुस्से में खुद को गोली मार ली।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!