बता दें कि पुलिस को मिली सूचना के अनुसार झांसी की ओर से एक लग्जरी कार पुलिस को आती नजर आई। जिसे रोककर पुलिस ने उसमें सवार लोगों से पूछतांछ की तो वह हड़बड़ा गए। पुलिस को शंका होने पर कार की तलाशी ली गई तो उसमें रखे एक बैग से 22 लाख 50 हजार की नगदी बरामद हुई। नगदी के बारे में कार सवारों ने पुलिस को बताया कि उनके मालिक पेट्रोल पंप कारोबारी हैं। वह यह राशि पेट्रोल पंप से लेकर ग्वालियर में मालिक को देने जा रहे थे। पूछतांछ में गोलमाेल जानकारी देने पर पुलिस ने कार सवारों को अपनी हिरासत में ले लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रकम करोड़ो में जप्त हुई है। मगर जप्त राशि काम दर्शायी गयी है।
दतिया/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश के दतिया जिले के गोराघाट पुलिस ने आज सुबह चेकिंग के दौरान एक लग्जरी गाड़ी से लाखो रुपये की नगदी बरामद कर ली है। वही पुलिस ने गाड़ी में सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
इस मामले में पुलिस ने झांसी निवासी तीन लोगों को भी पकड़ा है। पकड़े गए लाेगाें ने बताया कि राशि वह ग्वालियर लेकर जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में सूचना ग्वालियर आयकर विभाग को दी है। आयकर अधिकारियाें की टीम द्वारा इस मामले में पड़ताल की जाएगी।

क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार,गोराघाट थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला ने जानकारी में बताया है कि थाने से थोड़ी दूर गोराघाट पुल के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी,तभी एक काले रंग की लग्जरी कार UP93-BG-2223 निकली। पुलिस ने जब कार की चेकिंग की तो पुलिस को कार से 22 लाख 50 हजार रुपये नगद मिल गए। जब कार सवार लोगो से पूछताछ की तो वह कोई संतोष जनक उत्तर नही दे पाए। थाना प्रभारी ने आयकर विभाग की टीम को सूचना कर कार सवार लोगो को हिरासत में ले लिया है। वही उन्होंने बताया है कि कार झांसी निवासी भरत प्रेमानी के नाम पर रजिस्टर्ड है,और कार से राजेश वर्मा,जितेंद्र कुमार श्रीवास व ईनतसार खान को हिरासत में ले लिया है।

