HomeBreaking NewsCID ने आठ माह से फरार,बर्खास्त रक्षित निरीक्षक राहुल देवलिया को दबोचकर...

CID ने आठ माह से फरार,बर्खास्त रक्षित निरीक्षक राहुल देवलिया को दबोचकर जेल पहुँचाया

बता दें कि 15 फरवरी 2020 को रात में करीब 9 बजे आरोपित राहुल देवलिया पुलिस लाइन में रहने वाली महिला सूबेदार के क्वार्टर पर पहुंचा था। जबरदस्ती क्वार्टर में घुसकर आरोपित देवलिया ने महिला सूबेदार के साथ छेड़छाड़ की थी। सूबेदार शोर मचाते हुए क्वार्टर के बाहर आ गई थी। इसके बाद सूबेदार ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए कोतवाली थाने में देवलिया पर धारा 354, 354-ए और 456 में प्रकरण दर्ज कराया था।


खंडवा/मध्यप्रदेश।

शहर के एक होटल में छुपकर बैठे बर्खास्त रक्षित निरीक्षक राहुल देवलिया को सीआईडी की टीम ने सोमवार को दबोच लिया। वह महिला सूबेदार के साथ छेड़छाड़ के मामले में आठ माह से फरार था। सीआईडी ने उसे होटल से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। आरोपित ने जेल जाने से बचने के लिए जमानत के लिए आवेदन लगाया था लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। कोर्ट से उसे सीधे जेल भेज दिया गया।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,पुलिस लाइन में रहने वाली महिला सूबेदार के साथ उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के मामले में बर्खास्त रक्षित निरीक्षक आरोपित राहुल देवलिया पिता मदनगोपाल देवलिया उम्र 40 वर्ष निवासी सिविल लाइन खंडवा आठ माह से फरार था। उस पर 16 फरवरी को कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज हुआ था। इसके बाद से वह कभी पुलिस के हाथ नहीं आया। पुलिस करीब आठ माह से उसे तलाश कर रही थी, लेकिन कोतवाली पुलिस और स्पेशल स्कॉड उस तक नहीं पहुंच पाया। आखिरकार सोमवार को देवलिया सीआईडी के हाथ लग गया। सीआईडी निरीक्षक अनिल गोहा और उनकी टीम देवलिया को सरगर्मी से तलाश रही थी। इस बीच उन्हें देवलिया के खंडवा में छुपे होने की सूचना मिली। सिविल लाइन क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पीछे एक होटल में उसकी लोकशन मिलने पर निरीक्षक गोहा ने अपनी टीम के साथ दबिश दी। सीआईडी ने उसे होटल से गिरफ्तार किया। अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी मोहम्मद जाहिद खान ने बताया कि सीआईडी ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सपना पटवा के यहां उसे पेश किया।

अधिकारी गिरफ्तारी को लेकर कुछ भी कहने से बचते रहे

कोर्ट में आरोपित देवलिया को सीआईडी की टीम से घिरा हुआ रहा। इस दौरान देवलिया को लेकर अधिकारी उसकी गिरफ्तारी को लेकर कुछ भी कहने से बचते रहे। वे कुछ पूछे जाने पर बार-बार कोतवाली थाने से जानकारी ले लो बस यह कहते नजर आए। इस बीच देवलिया मीडिया के कैमरे में आने से बचने में लगा रहा। वह अपना मुंह छुपाता रहा। मामला हाइप्रोफाइल होने से हर किसी की नजर देवलिया पर रही। कोर्ट के सामने से गुजरते समय हर कोई उसे देखता रहा।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!