HomeBreaking Newsउप चुनाव में कुत्ता फिर आया:कांग्रेस प्रत्याशी के बिगड़े बोल,पुलिसकर्मियों को कुत्ता...

उप चुनाव में कुत्ता फिर आया:कांग्रेस प्रत्याशी के बिगड़े बोल,पुलिसकर्मियों को कुत्ता कहा

बता दें कि अशोकनगर विधानसभा के भादोंन गांव के पोलिंग बूथ पर पहुंचीं कांग्रेस प्रत्याशी आशा दोहरे ने पुलिसकर्मी को कुत्ता तक कह डाला। उन्होंने कहा कि हर पोलिंग बूथ पर अपने गुंडों को भेजकर लोगों को डराया जा रहा है। ‘कुत्ते टाइप’ के पुलिसवाले हर जगह बैठे हैं कांग्रेस प्रत्याशी ने पुलिस पर बीजेपी के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया।


अशोकनगर/मध्यप्रदेश।

अशोकनगर से कांग्रेस प्रत्याशी आशा दोहरे के विवादित बोल सामने आये हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों को कुत्ता कह डाला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आशा दोहरे भादोंन पोलिंग पर पहुंची थी, जहां उन्होंने पोलिंग बूथ पर तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला। उन्होंने पुलिसकर्मी पर अभद्रता के आरोप लगाते हुए पुलिसकर्मियों को लेकर अपशब्द कहे।
आशा दोहरे ने कहा हर पोलिंग पर अपने गुंडे भेजकर लोगों पर दवाब बनाया जा रहा है। पुलिसवाले ‘कुत्ते टाइप’ के पुलिसवाले हर जगह बैठे हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाए पुलिस और भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों पर आरोप।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!