HomeBreaking Newsदरोगा के रिटायरमेंट पर हुई अनोखी विदाई,तोहफे में दी शराब की बोतलें

दरोगा के रिटायरमेंट पर हुई अनोखी विदाई,तोहफे में दी शराब की बोतलें

कानपुर/उत्तरप्रदेश।

कानपुर देहात में रिटायर हुए दरोगा रामकिशोर की अनोखे ढंग से विदाई की गई। उन्हें थाने के अंदर से उनकी कुर्सी पर बैठाकर पु‎लिसक‎र्मियों ने पूरे गांव के चक्कर लगवाये। इतना ही नहीं विदाई में शराब की बोतल गिफ्ट के तौर पर दी गई। दरोगा की ‎‎विदाई के ‎वी‎डियो सोशल मी‎डिया पर भी वायरल हो रहे हैं। जिसमें देखा जा रहा है ‎कि रूरा थाने में दरोगा जी की विदाई का समारोह चल रहा था। इसका वीडियो वायरल होने केे बाद एसपी ने प्रकरण की जांच शुरू कराई है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,रूरा थाने में एक साल से तैनात दरोगा राम किशोर के सेवा निवृत्त होने पर शनिवार को थाना परिसर में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह खत्म होने के बाद कुछ पुलिस कर्मियों व बनीपारा क्षेत्र के उनके खास लोगों ने एकत्र होकर दरोगा को फूल माला पहनाने के साथ ही कुर्सी पर बिठकर बैंड बाजे के साथ थाना परिसर में जुलूस निकालकर पुलिस कर्मी व दरोगा के समर्थक तथा थाने में प्रतिदिन बैठक लगाने वाले उनको थाना ग्रांउड के उत्तरी छोर पर बने आवास तक ले गए। इस दौरान भीड़ जुटाकर सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देश को तार-तार करने के साथ ही सेवा निवृत्त दरोगा को पुलिस कर्मियों व बनीपारा से आए लोगों ने शराब की बोतलें भी भेंट की। इतना ही नहीं दरोगा ने बाकायदे शराब की बोतल के साथ फोटो भी खिंचवाई।

इनका कहना

इसका वीड़ियो वायरल होने के बाद एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेकर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कराई है। एसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि दरोगा की विदाई में किया गया कृत्य बेहद आपत्तिजनक है। मामले में सीओ सदर को जांच सौंपी गई है। इसमें शामिल दोषियों के खिलाफ जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।

वीडियो देखें

 

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!