HomeBreaking Newsमहिला कांस्टेबल ने साथी पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया

महिला कांस्टेबल ने साथी पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया

बता दें कि बांदा जिले में तैनात एक महिला सिपाही ने अपने साथी दो सिपाहियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। लगातार आपत्ति जताने पर भी जब ये सिलसिला नहीं थमा, तो उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया है।

बांदा/उत्तरप्रदेश।

महिला सुरक्षा का दम भरने वाली यूपी पुलिस के लिए ये घटना शर्मशार करने वाली है। दरअसल,यूपी के बांदा में एक महिला कांस्टेबल ने दो पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ और अश्लील कमेंट पास करने का आरोप लगाया। महिला कांस्टेबल ने इस सिलसिले में आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,पीड़िता ने बताया आरोपी सिपाही मनीष और रामलखन आए दिन उन्हें छेड़ते थे और अश्लील कमेंट पास करते थे। लगातार आपत्ति जताने पर भी जब ये सिलसिला नहीं थमा, तो उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया है। महिला कांस्टेबल बांदा में तैनात है, जबकि पति कानपुर में रहता है घटना की जानकारी मिलने पर पति कानपुर से बांदा आकर मामला दर्ज कराया।

इनका कहना

अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि सूचना अभियोजन योजना कार्यालय में तैनात महिला कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला कांस्टेबल के पति ने इस सिलसिले में केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी पुलिसवालों पर केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है। दोषी पाये जाने पर आरोपियों पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!