रायबरेली/उत्तरप्रदेश।
रायबरेली जिले में एक बेकाबू डंपर ने सिपाही को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। दरअसल, वाहन चेकिंग के वक़्त सिपाही ने डंपर चालक को सही से वाहन चलाने की बात कही थी। जिसके बाद डंपर चालक ने अगर जाकर सिपाही की जीप को टक्कर मार दी। इस टक्कर में सिपाही की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।


क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में राही गांव के पास शनिवार की रात एक डंपर ने पुलिस जीप को टक्कर मार दी जिसमें सिपाही उमेश कुमार की मौत हो गई और उसका साथी अतुल कुमार घायल हो गया। ये हादसा रायबरेली सुल्तानपुर हाईवे पर हुआ। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। उसे पकड़ने के लिए रायबरेली अमावा रोड समेत अन्य मार्गों पर चेकिंग लगाई गई तो दूसरे अज्ञात ट्रक ने पीआरडी जवान राजदेव को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी मेवालाल घायल हो गया। घायल को लखनऊ रेफर किया गया है।

इस संबंध में थाना मिल एरिया पर दोनों प्रकरण से संबंधित मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि हादसा करने वाले चालक और वाहन को पकड़ लिया गया है।
पुलिस टीम ने श्रद्धांजलि अर्पित की
यूपी 112 ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, जनपद रायबरेली में #PRV1742 पर नियुक्त आ. उमेश कुमार यादव जी का ड्यूटी के दौरान कल रात्रि एक वाहन की टक्कर से असामयिक निधन हो गया। 112 आपकी दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करता है। #Shraddhanjali112
जनपद रायबरेली में #PRV1742 पर नियुक्त आ. उमेश कुमार यादव जी का ड्यूटी के दौरान कल रात्रि एक वाहन की टक्कर से असामयिक निधन हो गया।
112 आपकी दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करता है। #Shraddhanjali112@raebarelipolice pic.twitter.com/JPhDG3oCND— Call 112 (@112UttarPradesh) October 11, 2020
