भोपाल/मध्यप्रदेश।
प्रदेश की राजधानी में अपने कर्तव्य पथ पर चलते हुए एक और पुलिसकर्मी शहीद हो गया। कोरोना काल में खाकी के ये योद्धा असमय ही काल की गार में समा रहे हैं। राजधानी भोपाल के थाना खजूरी सड़क के आरक्षक जितेंद्र कौशल का आज इलाज के दौरान कोरोना संक्रमण से दुःखद निधन हो गया है।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदेश की राजधानी भोपाल में थाना खजूरी सड़क के आरक्षक जितेंद्र कौशल की आज सुबह 9 बजे चिरायु में इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार थाना खजूरी सड़क के आरक्षक जितेंद्र कौशल पिछले 10-12 दिनों से बीमार थे, लेकिन आज थाना खजूरी सड़क के आरक्षक जितेंद्र ने चिरायु में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार भोपाल में थाना खजूरी सड़क आरक्षक जितेंद्र कौशल अस्पताल टायफाइड का इलाज करवा रहे थे, वही कल चिरायु अस्पताल में भर्ती हुए थे, लेकिन उनकी बीमारी ज्यादा बढ़ गई थी। डॉक्टर ने बताया कि उनकी लंग्स में इंफेक्शन हो गया था। जहाँ आज सुबह कोरोना संक्रमण के कारण उनका दुखद निधन हो गया।
DGP ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए
श्री जितेन्द्र कौशल, आरक्षक, थाना खजूरी जिला भोपाल का कर्तव्यरत रहते हुए कोरोना संक्रमण के कारण आज दुःखद निधन हो गया है। पुलिस विभाग में इनकी10वर्ष की उत्कृष्ट सेवा रही है। मध्य प्रदेश पुलिस परिवार की तरफ से मैं श्री जितेन्द्र कौशल को नमन एवं श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। pic.twitter.com/E3DGp4nu50
— DGP MP (@DGP_MP) September 26, 2020
