HomeBreaking Newsविनम्र श्रद्धांजलि:ड्यूूटी पर जा रहे सिपाहियों को ट्रक ने मारी जोरदार टक्‍कर,एक...

विनम्र श्रद्धांजलि:ड्यूूटी पर जा रहे सिपाहियों को ट्रक ने मारी जोरदार टक्‍कर,एक की मौत,दूसरे की हालत गम्भीर

हरदोई/उत्तरप्रदेश।

उत्तरप्रदेश के हरदोई जिले में सड़क हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई जबकि उनका साथ गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल, सिपाहियों की बाइक को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी थी। जिसके बाद एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक कपिल देव सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,हरदोई में शाहाबाद कोतवाली के अल्हापुर के पास सड़क हादसे में सिपाही की मौत हो गई, जबकि साथी सिपाही घायल हो गया। शाहाबाद कोतवाली में तैनात सिपाही पूरन सिंह व दीपक सिंह की कोबरा में ड्यूटी थी। शुक्रवार रात दोनों सिपाही ड्यूटी करने बाइक से अल्हापुर जा रहे थे। पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक से सिपाहियों की बाइक को टक्कर लगी जिससे पूरन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और दीपक घायल हो गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक महेश पांडेय और सीओ अखिलेश राजन मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी शाहाबाद भेजा। सूचना पर एसपी एएसपी कपिल देव सिंह भी पहुंचे, घायल सिपाही के गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!