HomeBreaking Newsकमलनाथ के बैनर हटाने पर कांग्रेस का जोरदार हंगामा,कैबिनेट मंत्री के साथ...

कमलनाथ के बैनर हटाने पर कांग्रेस का जोरदार हंगामा,कैबिनेट मंत्री के साथ धक्का मुक्की

बता दें कि 18-19 सितंबर को पीसीसी चीफ कमलनाथ दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आ रहे है जिसको लेकर कांग्रेस ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में कमलनाथ के होर्डिग लगा दिये है। जिन्हें आज नगर निगम ने हटाया है जिसको लेकर ये विरोध हो रहा है।


ग्वालियर/मध्यप्रदेश।

कांग्रेस के चीफ कमलनाथ के दौरे से पहले ग्वालियर में कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने आ गई है आज कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बैनर पोस्टर हटाने पर भड़क गई और सड़को पर उतर आयी है। इसके पीछे वजह ये है कि कमलनाथ के स्वागत लगे होर्डिंग को नगर निगम ने हटा दिया है।
जिसके बाद गुस्साई कांग्रेस फूलबाग चौराहे पर जमकर हंगामा कर दिया है। साथ ही पूर्व मंत्री लाखन सिंह कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा समेत कांग्रेसी सड़क पर धरने पर बैठ गए ओर जब कांग्रेस कार्यकर्ता सिंधिया के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रहे थे इस बीच सूबे के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर फूलबाग चौराहे पर चले मांझी समाज के घरने पर पहुंचे तो उन्हें कांग्रेसियों ने घेर लिया।

मंत्री और कांग्रेस कार्यकर्ता में झूमाझटकी

इस बीच मंत्री और कांग्रेस कार्यकर्ता में जमकर झूमाझटकी हुई है तो वहीं मंत्री की मौजूदगी में कांग्रेसियों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला फूंका दिया है। वहीं बड़ी संख्या में कांग्रेसी फूलबाग चौराहे पर जमा है। जहां पुलिस भी भारी फोर्स के साथ पहुंच गयी है।
इस मामले में पूर्व मंत्री लाखन सिंह का आरोप है कि अतिथि शिक्षकों के ज्ञापन को मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने फाड़ दिया उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यक्रम से बीजेपी भयभीत हैं इसलिए प्रशासन का सहारा लेकर कांग्रेस के बैनर पोस्टर हटवा रही है उन्होंने खुली चेतावनी दी यदि हिम्मत है तो कमलनाथ का विरोध करके दिखाये उन्होंने कहा गद्दार कोन है यह फैसला जनता करेगी।

–इधर एडीएम किशोर कन्याल का कहना है कांग्रेस ने बेनर लगाने की अनुमति नही ली थी इसलिये नगर निगम ने यह कार्यवाही की।

कांग्रेस बोली भाजपा की बौखलाहट, मंत्री ने कहा- मेरा नही जनता का अपमान

सिर्फ कांग्रेसियों कमलनाथ के होर्डिंग हटाता प्रशासन

पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा ने कहा कि ये भाजपा और उनके मंत्रियों की बौखलाहट है, भाजपा डर रही है, वो हमारे पोस्टर बैनर हटवा सकती है लेकिन लोगों के दिलों में बसी कांग्रेस को नहीं हटा सकते। उधर अपने साथ कांग्रेसियों द्वारा की गई बद सलूकी पर मंत्री तोमर ने कहा कि मेरा कोई अपमान नहीं हुआ। मैं जनता का सेवक हूँ। गुंडागर्दी कर रहे कांग्रेसियों ने जनता का अपमान किया है। रही बात होर्डिंग हटाने की तो कोई होर्डिंग नहीं हटाई जो अवैध तरीके से बिना अनुमति लगे थे उसे निगम प्रशासन ने हटाया है। बहरहाल सुरक्षा कर्मियों ने मंत्री को कोई नुकसान नहीं होने दिया लेकिन आज के हंगामे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के गुस्से को देखकर समझा जा सकता है कि उप चुनाव हंगामें वाला होगा।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!