बता दें कि प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिवानंद पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था, माना जा रहा है कि मानसिक तनाव की वजह से उसने ये कदम उठाया है।
सुकमा/छत्तीसगढ़।
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बेहद दुःखद खबर सामने
आ रही है। यहां सुरक्षा बल के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। यह पूरा मामला गादीरास कैम्प का बताया जा रहा है। गादीरास थाना के सीआरपीएफ 2 बटालियन में तैनात एएसआई ने खुदकुशी कर ली है। बुधवार की सुबह करीब 7-8 बजे के बीच जवान ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। फिलहाल, आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव को ASI के पैतृक घर में भेजने की तैयारी चल रही है।
क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आत्महत्या करने वाले जवान का नाम जीडी शिवानंद बताया जा रहा है। वह जिला बीदर कर्नाटक का रहने वाला था। बुधवार की सुबह कैम्प में अपने कुछ साथियों के साथ जवान ने खेलकूद में भी भाग लिया। इसके बाद बैरक में जाकर अपने AK-47 रायफल से गोली मार ली।
सीआरपीएफ कैम्प में अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर सभी सकते में आ गए। जवानों ने बैरक में जाकर देखा तो मौके पर जवान खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद जवानों ने घटना की जानकारी अधिकारियों को दी।
