HomeBreaking Newsविनम्र श्रद्धांजलि:हेड कांस्टेबल ने थाने में फांसी लगाकर जान दी,डिप्रेशन के चलते...

विनम्र श्रद्धांजलि:हेड कांस्टेबल ने थाने में फांसी लगाकर जान दी,डिप्रेशन के चलते उठाया कदम

बता दें कि पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मांगेराम के कमरे से कोई सुसाइड नोट प्रारंभिक जांच में नहीं मिला है। सामान की गहनता से जांच कराई जा रही है। मुजफ्फरनगर के मनोचिकित्सक रमेश त्यागी के कुछ दस्तावेज जरूर मिले हैं। पता चला है कि मांगेराम ने जून-जुलाई में उन्हें दिखाया था और कुछ दवा भी ली गई थी। पता किया जा रहा है कि क्या मांगेराम मानसिक अवसाद में थे। इस संबंध में परिजनों से भी बात की जा रही है।


मेरठ/उत्तरप्रदेश।

असमय ही यूपी में खाकी के पहरेदार मानसिक तनाव के चलते दम तोड़ रहें हैं। दरअसल यूपी में खाकी लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रहें हैं इनकी सुध लेने वाला कोई नही है। मामला कुछ भी हो आखिरी में हारती खाकी ही है। अगर जल्द इस समस्या का निदान नही किया गया तो हम और भी जवान खो देंगे। दरअसल
तनाव से जूझ रहे यूपी पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने थाने में फांसी लगाकर जान देदी। मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का है। ब्रह्मपुरी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल ने देर शाम थाने के ऊपर बनी बैरक में फांसी लगाकर जान दे दी। साथी कांस्टेबल ने जब कमरा खोलने का प्रयास किया तो यह अंदर से लॉक था। काफी प्रयास के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिसकर्मियों ने गेट तोड़ दिया। अंदर पंखे से हेड कांस्टेबल का शव लटका मिला। पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया और छानबीन शुरू कराई गई। परिजनों को भी सूचना भेजी गई है। अभी आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। सूचना पर एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह भी थाने पहुंच गए एसपी सिटी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,सहारनपुर के थाना जनकपुरी के गांव हरेटी निवासी मांगेराम यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल थे और वर्तमान में तैनाती ब्रह्मपुरी थाने में थी। इनके पास थाने के मालखाने का भी चार्ज था। मांगेराम थाने के ऊपर बनी बैरक में कमरा नंबर तीन में रह रहे थे। दोपहर बाद मांगेराम अपने कमरे में थे। इनके साथ इसी कमरे में थाने में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर कांस्टेबल अजय कुमार भी रहता है। रात आठ बजे मांगेराम की ड्यूटी शुरू होनी थी। ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर साथियों ने उनका फोन मिलाया। फोन नहीं उठा तो अजय ने करीब 8.15 बजे दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक था। काफी प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो अजय ने थाने में सूचना दी। साथी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ दिया। अंदर पंखे से मांगेराम का शव लटका था। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया और पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई। सीओ अमित राय भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने छानबीन शुरू की, जिसके बाद पता चला कि सुसाइड करीब सात बजे किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और परिजनों को सूचना दी गई है।

हालही में मालखाने को लेकर हुआ था विवाद

हेड कांस्टेबल मांगेराम के सुसाइड के बाद थाने में कई तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो दिन पहले थाने में मालखाने को लेकर कुछ कहासुनी हुई और अधिकारियों ने मांगेराम को सख्ती से कुछ कह दिया था। इसके बाद से मांगेराम परेशान थे। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी होने से इंकार किया है। न ही मांगेराम ने किसी पुलिस अधिकारी से इस संबंध में शिकायत की।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!