HomeBreaking Newsशिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या,समर्थकों में आक्रोश,जाँच में जुटी पुलिस

शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या,समर्थकों में आक्रोश,जाँच में जुटी पुलिस

बता दें कि शिवसेना की मध्यप्रदेश इकाई के वर्ष 1991 से 2001 तक प्रदेश अध्यक्ष रहे साहू बीते कुछ वर्षों से राजनीतिक गतिविधियों से दूर होकर, यहां तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में ढाबा संचालित कर रहे थे। कल रात यहां अज्ञात बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी है।

इंदौर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के इंदौर में शिवसेना नेता रमेश साहू की मंगलवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि तीन से चार बदमाश उनके घर में घुस आए। बदमाशों ने उन्हें गोली मारी और भाग गए। परिजन अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अभी हमलावरों का पता नहीं चला है। पुलिस को आशंका है कि परिचित हो सकते हैं। वहीं रंजिश या प्रॉपर्टी संबंधी विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार रमेशचंद्र पिता हीरालाल साहू (65) को कल देर रात मृत अवस्था में बड़े अस्पताल लाया गया। उमरीखेड़ा में उनका होटल है। वह पत्नी और बेटी के साथ वहीं रहते हैं। वह अपने कमरे में सो रहे थे। पत्नी और बेटी दूसरे कमरे में थीं। रात 1.30 से 2 बजे के बीच हथियारबंद बदमाश घर में घुस आए। उन्होंने पहले साहू के साथ मारपीट की। जब शोर सुनकर पत्नी और बेटी आए तो उन्हें कमरे में जाने नहीं दिया। बेटी ने विरोध किया तो उसे डंडे से पीटा। इसके बाद बदमाशों ने साहू को गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या किसने और क्यों की इसका खुलासा नहीं हो पाया है। रमेश साहू के खिलाफ हत्या के आरोप, जमीनी विवाद सहित कई मामले दर्ज हैं।

समर्थकों में आक्रोश व्याप्त

शिवसेना के जिला प्रमुख लखन शर्मा ने घटना पर दुःख जताया और पुलिस से मांग की है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाए नही तो प्रदेश में शिवसेना सड़क पर उतरकर विरोध करेगी। वही उन्होंने इंदौर बढ़ते अपराधों के मामले में बीजेपी सरकार को दोषी ठहराया और कहा कि जिन प्रदेशो में बीजेपी(BJP) की सरकार है उन प्रदेशो में अपराधों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। इधर, शिवसेना के पदाधिकारी आज इंदौर पुलिस के आला अधिकारियों से हत्यारो को पकड़ने की मांग का ज्ञापन भी सौंपेगी।

इनका कहना

इंदौर के पुलिस उप महानिरीक्षक हरिनारायण चारी मिश्रा ने बुधवार को बताया, साहू की ढाबा पर ही गोली मारकर हत्या की गई है। सामान बिखरा हुआ है, ढाबा पर चार से पांच कर्मचारी सो रहे थे, मगर किसी ने गोली की आवाज नहीं सुनी। वहां कुत्ता भी है, मगर वह भी नहीं भौंका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!