HomeBreaking Newsथानाध्यक्ष का रिश्वत माँगने का अनोखा अंदाज,वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी...

थानाध्यक्ष का रिश्वत माँगने का अनोखा अंदाज,वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने सस्पेंड किया

बता दें कि इस वायरल वीडियो में थानाध्यक्ष फरियादी से नए अंदाज में रिश्वत मांग रहे हैं और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा देने वाली कई ऐसी बातें कहते दिख रहे हैं एसओ राकेश चौहान को अभी चार्ज लिए हुए एक महीना ही हुआ था वायरल वीडियो में वह कहते सुने जा रहे हैं कि बेगुनाह को जेल में डलवाओ, गर्दन कटवाकर दूसरी गर्दन लगवा सकते हो वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी संकल्प शर्मा ने तुरंत ही जांच कराकर उघैती थानाध्यक्ष राकेश चौहान को सस्पेंड कर दिया है और विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।


बदायूं/उत्तरप्रदेश।

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले (Badaun) से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद जनता का पुलिस पर भरोसा करना काफी मुश्किल हो जाएगा। अभी तक आपने रिश्वत मांगते हुए अनेक वीडियो देखें होंगे पर जिस प्रकार इस वीडियो में मेडिकल भाषा का प्रयोग करते हुए रिश्वत माँगी गयी है वो औरों से कुछ हटकर है। थानाध्यक्ष की इस वीडियो ने,पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वायरल वीडियो में उघैती थाना अध्यक्ष राकेश चौहान यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि रिश्वत देकर किसी भी बेगुनाह को फंसाया जा सकता है और किसी की गर्दन कटवाकर दूसरी भी लगाई जा सकती है।

रिश्वत लेने का नया अंदाज

वायरल वीडियो में जिस तरह से उघैती थानाध्यक्ष राकेश चौहान एक फरियादी से कह रहे हैं कि मेरे पास हर मर्ज की दवा है। जैसे किसी की सीटी स्कैन या एमआरआई होती है, वैसे ही पुलिस की सेवा करो तो वो सब इलाज कर देगी जैसा इलाज चाहो वैसा ही हो जाएगा दारोगा से बात कर लो चाहो तो किसी की गर्दन काट कर दूसरी लगवा सकते हैं अवैध शराब, अफीम, तमंचे चरस सब कुछ थानाध्यक्ष के पास है।

मामले में एसएसपी द्वारा दी गयी बाईट

वायरल वीडियो देखिए

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!