HomeBreaking Newsपुलिस ने अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा,उप चुनाव के पहले सक्रिय हुए...

पुलिस ने अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा,उप चुनाव के पहले सक्रिय हुए हथियार तस्कर

भांडेर/दतिया/मप्र।

पुलिस ने अवैध हथियारों के जखीरे का साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर द्वारा अपराधों की रोकथाम अपराधियों की धरपकड़ व अवैध हथियारों के विरूद्व चलाए जा रहे अभियान संबंधी निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं भांडेर एसडीओपी मोहित यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंडोखर आशुतोश शर्मा के नेतृत्व में आज सुबह भिण्ड भांडेर हाईवे रोड पर स्थित खूजा हजारी बाग के पास दबोह जिला भिंड से अवैध हथियारों का जखीरा लेकर जा रहे दो युवकों को दबोच लिया।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,पंडोखर थाना प्रभारी आशुतोश शर्मा को मुखिबर के जरिए सूचना मिली कि भिण्ड जिले के दबोह कस्बे में रहने बाले दो व्यक्ति दतिया जिले के भांडेर विधानसभा उपचुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से अवैध हथियारों का जखीरा सप्लाई करने भांडेर की तरफ जा रहे हैं। इसी सूचना पर पुलिस सक्रिय होकर थाना प्रभारी मय पुलिस बल के साथ खूजा हजारी बाग के पास हाईवे रोड किनारे खड़े हो गए तभी दबोह की तरफ से आ रही मोटरसाईकिल डिस्कबर जिस पर दो युवक सवार थे बीच में एक बोरी में हथियार छुपाकर रखे हुए जा रहे थे जब पुलिस ने उनको रोका तो उक्त लोगों ने बाईक को तेज गति से दौड़ाकर भागने का प्रयास करने लगे लेकिन इनका प्रयास असफल रहा पुलिस ने उनको दबोच लिया। तब उनकी तलाशी ली गई तो बोरी में 315 बोर के दस कट्टे मिले पुलिस ने आरोपीगण फारूख पुत्र हबीब खां उम्र 60 साल निवासी सांकिन थाना समथर जिला झांसी तथा दाउद खां पुत्र मुराद खां उम्र 53 साल निवासी पुलिस थाने के पास दबोह जिला भिण्ड को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध 10 कट्टे व एक डिस्कबर मोटरसाईकिल को जब्त करते हुए उनके विरूद्व कानूनी कार्यवाही की गई।

इनकी सराहनीय भूमिका

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी आशुतोश शर्मा एएसआई आरएस जादौन, प्रधान आरक्षक रामजुहार अनिल चंसौलिया ,आरक्षक हरीमोहन कुशवाह महेश कौरव राजू गुर्जर अखिलेश गुर्जर शैलेन्द्र व महिला आरक्षक मंजू रजक की अहम भूमिका रही।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!