HomeBreaking Newsविनम्र श्रद्धांजलि:पुलिस इंस्पेक्टर अजय सिंह की कोरोना संक्रमण से मौत,विभाग में शोक...

विनम्र श्रद्धांजलि:पुलिस इंस्पेक्टर अजय सिंह की कोरोना संक्रमण से मौत,विभाग में शोक की लहर

प्रयागराज/उत्तरप्रदेश।

लगातार जनता की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के कोरोना से संक्रमित होने से मौत के मामले थमने का नाम नही ले रहें हैं। आज एक ओर कोरोना योद्धा कर्तव्य की बलवेदी पर शहीद हो गया। दरअसल,प्रतापगढ़ के स्वाट टीम के प्रभारी अजय सिंह की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। उन्‍हें प्रतापगढ़ से लाकर प्रयागराज के कोविड-19 के लेवल थ्री अस्‍पताल स्‍वरूपरानी नेहरू (एसआरएन हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया था। रविवार की दोपहर में उन्‍होंने यहां अंतिम सांस ली। अजय सिंह चंदौली जनपद के मूल निवासी थे। उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,मूलत: चंदौली जिले के रहने वाले इंस्पेक्टर अजय 2001 में उप निरीक्षक के पद पर पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। साल भर पहले तबादले पर प्रतापगढ़ आए थे। वह तब से स्वाट यानी स्पेशल वेपेंस एंड टैक्टिस टीम के प्रभारी थे। करीब दस दिन पहले सैंपल की जांच के दौरान अजय और उनके चालक व चार सिपाही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। प्रभारी सहित सभी पुलिस कर्मियों को होम आइसोलेशन पर रखा गया था।
करीब हफ्ते भर पहले तबीयत खराब होने पर अजय सिंह को एसआरएन हॉस्पिटिल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाने की तैयारी चल रही थी। इस बीच उनकी सांसें थम गईं। उनकी मौत की खबर मिलते ही यहां पुलिस महकमे में शोक व्याप्त हो गया। उनकी पत्नी व दोनों बच्चे प्रयागराज में रहते हैं।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!