HomeBreaking Newsविनम्र श्रद्धांजलि:सड़क हादसे में सब इंस्पेक्टर अंकित की मौत,एक गंभीर घायल

विनम्र श्रद्धांजलि:सड़क हादसे में सब इंस्पेक्टर अंकित की मौत,एक गंभीर घायल

सब इंस्पेक्टर अंकित सिंह जबलपुर के रहने वाले थे। वे वर्ष 2017 में मध्य प्रदेश पुलिस सेवा में आये थे। बीते लगभग 3 वर्ष से वे मैहर में ही पदस्थ थे। युवा सब इंस्पेक्टर के आसमयिक निधन से सतना पुलिस में शोक है। एसपी रियाज इकबाल ने भी गहन शोक व्यक्त किया है।


सतना/मध्यप्रदेश।

ड्यूटी पर बाइक सवार पुलिस सब इंस्पेक्टर अंकित सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अंकित के साथ बाइक पर सवार साथी सब इंस्पेक्टर की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,नेशनल हाइवे 30 पर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक पुलिस सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य सब इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे से पुलिस महकमे को शोक छा गया है। जानकारी के अनुसार मैहर से होकर गुजरने वाले नेशनल हाइवे 30 में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मैहर थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर अंकित सिंह की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सब इंस्पेक्टर हेमंत शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जिस वक्त हुआ, दोनों सब इंस्पेक्टर पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थे और ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे। तभी रिलायंस सीमेंट के पास किसी वाहन ने रात लगभग 1 बजे मैहर थाना के सब इंस्पेक्टरों की बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सब इंस्पेक्टर हेमंत शर्मा को मैहर सिविल अस्पताल से सतना बिरला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!