HomeNews Headlinesनक्सली हमले में CRPF के 9 जवान शहीद, 2 घायल

नक्सली हमले में CRPF के 9 जवान शहीद, 2 घायल

सुकमा/छत्तीसगढ़……..


छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के क्रिस्टाराम थानांतर्गत नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के 9 जवान शहीद हो गए एवं 2 घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है।

बस्तर डीआईजी सुंदराज पी ने घटना की पुष्टि की है नक्सवादियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एंटी लैंडमाइन व्हीकल को उड़ा दिया है।


घटनाक्रम……..


सीआपीएफ के 212 वीं बटालियन के जवान एंटी लैंडमाइन व्हीकल में सवार होकर रवाना हुए थे

जब वह किस्टाराम थाना क्षेत्र में थे तब नक्सलियों ने एक शक्तिशाली विस्फोट में वाहन को उड़ा दिया।

सीआरपीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया जा रहा है उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल को रवाना किया गया है- शवों और घायल जवानों को जंगल से बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है।

घटनास्‍थल सीआरपीएफ कैंप से तीन किलोमीटर दूर बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने सीआरपीएफ का एंटी लैंड माइन व्हीकल आईईडी ब्लास्ट कर उड़ा दिया सुकमा के कासरम और पलोदी के पास बीडब्ल्यू कोबरा, सीआरपीएफ 212, एसटीएफ और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई

पलोदी के पास नक्सलियों की ओर से आईईडी ब्लास्ट किया गया इसमें 9 जवान के शहीद हो गए इसके अलावा जवान मदन कुमार और राजेश कुमार घटना में घायल हो गए हैं।


घटना में शहीद हुए जवानों के लिस्ट………


एएसआई आरकेएस तोमर, कॉंस्टेबल अजय कुमार यादव, कॉंस्टेबल मनोरंजन लंका, कॉंस्टेबल जितेंद्र सिंह, कॉंस्टेबल सोभित शर्मा, कॉंस्टेबल मनोज सिंह, कॉंस्टेबल धर्मेन्द्र सिंह, कॉंस्टेबल चन्द्र एचएस, हेड कॉंस्टेबल लक्ष्मण घटना में शहीद हुए हैं।

सूत्रों के मुताबिक इंटिलेंज ब्यूरो ने बस्तर में नक्सलियों को लेकर अलर्ट जारी किया था

इसमें नक्सलियों द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश करना बताया गया था।

नक्‍सलियों की इस वारदात के बाद बस्‍तर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!