HomeNews Headlinesमप्र सायबर पुलिस के कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, बंद...

मप्र सायबर पुलिस के कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, बंद हुआ सर्वर सिस्टम

भोपाल/मध्यप्रदेश………


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में साइबर पुलिस सेल के सर्वर रूम में शार्ट सर्किट से आग लगने से हड़कंप मच गया।

साइबर सेल का पूरा सिस्टम ठप्प हो गया

घंटों की मशक्कत के बाद सर्वर रूम का अधिकांश हिस्सा काम करने की स्थिति में आ गया।


शार्ट सर्किट से भड़की आग………


सूचना के बाद मौके पर फायर बिग्रेड की दो दमकलें भी पहुंची गई थी

इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड में आग लगने से सर्वर सिस्टम बंद हो गया पूरे ऑफिस का काम भी प्रभावित हो गया था। हालांकि, सिस्टम का अधिकांश हिस्सा रिपेयर होने के बाद काम करने लगा था।

जानकारी के अनुसार,भोपाल साइबर सेल मुख्यालय में  मंगलवार सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट होने से साइबर सेल की पहली मंजिल पर बने सर्वर रूम के एक इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड में आग लग गई

मुख्यालय में मौजूद कर्मचारियों के प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया।


पहले भी घट चुकी हैं घटना………


आपको बता दें, कि साइबर सेल में आग लगने की ये दूसरी घटना है

इससे पहले साइबर सेल की तीसरी मंजिल के मीडिया हॉल में आग लगी थी।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!