HomeNews HeadlinesUP POLICE AT WORK : पुलिस एनकाउंटर में 25 हज़ार का ईनामी...

UP POLICE AT WORK : पुलिस एनकाउंटर में 25 हज़ार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

शामली/उत्तरप्रदेश……..


यूपी पुलिस का शिकंजा दिनोदिन अपराधियों पर कसता ही जा रहा है ताज़ा मामला यूपी के शामली का है जहाँ पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश रुस्तम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वहीं इस के कुछ साथी भागने में कामयाब रहे पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्त में ले लिया जाएगा।

दरअसल शामली की कैराना पुलिस को बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली थी कि  कुछ इनामी शातिर बदमाश गांव के जंगल मे छिपे हुए हैं। जिसकी सूचना पर एसपी अजय पाल शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों को पकड़ने का प्रयास करने लगे। बदमाशों ने खुद को घिरा पाकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।


पुलिस के खौफ से 20 मिनट में किया समर्पण……..


पुलिस पकड़े गए बदमाश रुस्तम को थाने ले आयी है। बदमाश रुस्तम कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव खुरगांन का निवासी है, जिस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है जो लूट व हत्याओं के कई मामलों में वांछित चल रहा था।

रुस्तम पर यूपी के कई थानों मे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मुठभेड़ में  दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चली करीब 20 मिनट की मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश ने पुलिस के आगे सरेंडर कर दिया वहीं पुलिस के ख़ौफ़ से बदमाश के अन्य इनामी साथी मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में लगातार जंगल में कॉम्बिंग कर रही है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!