ग्वालियर/मध्यप्रदेश…….
मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में सर्व पत्रकार संघ का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ जहाँ सभी पत्रकारों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी साथ ही पत्रकारों के हितों का चिंतन करतें हुए विस्तार से चर्चा की जिसमे पत्रकारों की सुरक्षा, जिला स्तरिये अधिमान्यता, एवं पत्रकारों का शासन द्वारा बीमा आदि समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ।
तत्पश्चात सुरुचि भोज का आयोजन किया गया जिसमें
प्रदेश अध्यक्ष नारायण बंदिल, संजय भदौरिया, उमेश वर्मा,अजय तोमर ,बल्ली राय ,मनोज कुशवाहा
शैलेन्द्र तिवारी, गौरव शर्मा (पुजारी No.1),
अनिल राजपूत,नरेंद्र पटेल,प्रमोद गोस्वामी संजय शर्मा राज दंडोतिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

