HomeNews Headlinesलिफ्ट न देने पर महिला दरोगा ने बीच सड़क ड्राइवर को झाड़ू...

लिफ्ट न देने पर महिला दरोगा ने बीच सड़क ड्राइवर को झाड़ू से धुना, एसपी ने किया सस्पेंड

अमेठी/उत्तरप्रदेश………



अमेठी के मुसाफिरखाना कोतवाली में तैनात दरोगा (एचसीपी) अनुराधा साहू का वीडियो सोशल मीडिया  में वायरल होने के बाद जिले के एसपी ने सोमवार को निलंबित कर दिया

महिला दरोगा पर आरोप है कि वाहन पर लिफ्ट नहीं देने से नाराज होने पर इसने वाहन चालक की जमकर पिटाई कर दी फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।


एसपी ने किया सस्पेंड………


कुछ देर बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी कुंतल किशोर ने अनुराधा साहू को निलंबित कर दिया इस मामले में एसपी ने बताया कि मामले की विभागीय जांच भी करवाई जा रही है जांच रिपोर्ट मिलते ही कड़ी कार्यवाही की जाएगी इस घटना की चर्चा पूरे जिले में बनी हुई है।


क्या है मामला………


बताया जा रहा है कि दरोगा ने वाहन पर बैठने के लिए हाथ दिखाया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका

कुछ समय बाद महिला दरोगा मुसाफिरखाना की ओर जा रहे एक राहगीर की बाइक पर बैठकर अढ़नपुर पहुंच गईं अढ़नपुर में चालक मैजिक रोककर सामान उतार रहा था यह देख वहां पहुंचीं दरोगा उस चालक पर नाराज हो गईं फिर उसने मैजिक पर लदी एक झाड़ू उठा ली और सरेराह चालक की पिटाई शुरू कर दी पिटाई को देखकर कुछ लोग जमा हो गए उनमें किसी ने पिटाई करने का वीडियो बना लिया।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!