HomeNews Headlinesमाँ की मौत का गम भुलाकर पेश की फर्ज़ और ईमान की...

माँ की मौत का गम भुलाकर पेश की फर्ज़ और ईमान की मिशाल

लखनऊ/उत्तरप्रदेश……….


अपने कर्तव्य के लिए सारे दुःख सुख भुलाकर जनता की सेवा में तत्पर पुलिस को आपने फिल्मों में तो खूब देखा होगा मगर असल जिंदगी में भी कुछ ईमानदार लोग हैं जो अपनी भावनाओं से ऊपर अपने फर्ज को मानते हैं जिसका प्रत्यक्ष जीता जागता उदाहरण उत्तरप्रदेश के

लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर आनंद शाही द्वारा देखने को मिला जहाँ इन्होंने अपनी मां के निधन का गम भुलाकर अपहरण की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है।

उन्होंने न सिर्फ अपहरणकर्ताओं को दबोचा, बल्कि अपहृत छात्र को भी सकुशल बरामद कर लिया।


महज चार घंटे के अंदर वारदात का खुलासा………


आनंद ने बताया की महज चार घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया इसके बाद देर शाम मुठभेड़ में दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर​ लिया।

आनंद शाही कहते हैं कि ऐसा नहीं है कि केस को हैंडल करने के लिए सक्षम अफसरों की कमी थी या उन पर कोई दबाव था।

उन्हें लगा कि इस समय ड्यूटी पर होना ही चाहिए जब वह ड्यूटी पर पहुंचे तो साथियों और आला अधिकारियों ने उनसे कहा भी इस परिस्थिति में आप ड्यूटी पर क्यों आए लेकिन उन्होंने केस पर काम करना शुरू किया।



छुट्टी पर होने के वावजूद वर्दी पहन पहुँचे ड्यूटी पर………


आनंद शाही ने बताया कि 14 मार्च को उनकी मां का निधन हो गया था मूलरूप से वह बिहार में सीवान के रहने वाले हैं लेकिन परिवार अब लखनऊ में रहता है

मां के निधन के बाद वह छुट्टी पर थे इस दौरान 19 मार्च को सूचना मिली ​कि ला मार्टिनियर स्कूल के एक छात्र का अपहरण हो गया है उनसे रहा नहीं गया और वह फौरन वर्दी पहनकर ड्यूटी पर पहुंच गए।


यूपी पुलिस महकमे के लिए गर्व की बात………


उधर आनंद की इस जांबाजी और कर्तत्व के प्रति ईमानदारी को लेकर पूरा पुलिस महकमा गर्व महसूस कर रहा है इतनी तेजी से केस वर्कआउट करना मिसाल माना जा रहा है खुद प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने किडनैपिंग वर्कआउट करने वाली टीम को चाय पर बुलाया। दिलचस्प बात ये रही कि ​डीजीपी को पता नहीं था कि आनंद की मां का देहांत हो गया है जब मीटिंग के दौरान उन्होंने आनंद से दाढ़ी बढ़ी होने पर सवाल किया तब उन्हें इस बात की जानकारी हुई।


डीजीपी ने संपूर्ण टीम को चाय पर आमंत्रित किया……….

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!