HomeNews Headlinesचंबल संभाग के जिलों में भड़की हिंसा में मरने वालों की संख्या...

चंबल संभाग के जिलों में भड़की हिंसा में मरने वालों की संख्या आठ हुई,तीन जिलों में कर्फ्यू जारी

ग्वालियर/मध्यप्रदेश…….


एससी-एसटी कानून में संशोधन करने वाले सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ सोमवार को भारत बंद के दौरान

मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में भड़की हिंसा में मरने वालों की संख्या आठ हो गई है मंगलवार को भिंड जिले में एक युवक का शव मिला है प्रभावित जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजा गया है सोमवार को लगाया गया कर्फ्यू मंगलवार को भी जारी है।

एससी/एसटी कानून को नरम करने वाले सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ सोमवार को भारत बंद के दौरान


मरने वालों की संख्या आठ हुई……..


पुलिस सूत्रों के अनुसार, ग्वालियर में तीन, भिंड में चार और मुरैना में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है

इस तरह इस आंदोलन में मरने वालों की संख्या आठ हो गई है

100 से ज्यादा लोग घायल हैं घायलों में पुलिस के जवान भी हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है भिंड में सांसद भागीरथ प्रसाद और मंत्री लाल सिंह आर्य के आवास पर भी पथराव हुआ है।

राज्य के ग्वालियर-चंबल संभाग में मंगलवार को भी तनाव बना हुआ है यही कारण है कि ग्वालियर के तीन, भिंड के पांच थाना क्षेत्रों और मुरैना में कर्फ्यू जारी है

इन इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है अर्धसैनिक बलों को भी बुलाया गया है

इसके बावजूद कुछ जगहों से पथराव और तनाव की खबरें आ रही हैं।


इनका कहना……


राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कानून व्यवस्था मकरंद देउस्कर ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि भिंड के रौन थाना क्षेत्र में मंगलवार को दशरथ नाम के युवक का शव मिला है उसकी मौत डंडों से हमले की वजह से हुई है।


​​​​​

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!