HomeNews Headlinesवाहन चेकिंग के दौरान 20 हज़ार का ईनामी पुलिस मुठभेड़ में घायल

वाहन चेकिंग के दौरान 20 हज़ार का ईनामी पुलिस मुठभेड़ में घायल

एसएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि बिलाल और गुड्डू दो दर्जन से अधिक मुकदमों में वांछित हैं बिलाल पर 20 हज़ार का इनाम घोषित था।


मेरठ/उत्तरप्रदेश……


यूपी पुलिस ने कई मामलों में वांछित ईनामी बदमाश को वाहन चेकिंग के दौरान धर दबोचा लगातार कशते पुलिस शिकंजे से अपराधियों में खलबली मची हुई है

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट एसएसपी राजेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग के दौरान इनामी बदमाश को दबोचने में कामयाबी हासिल की गिरफ्तार बदमाश बिलाल दो दर्जन से अधिक मुकदमों में वांछित है।


क्या है मामला……..


पुलिस काफी दिनों से बिलाल की धरपकड़ का प्रयास कर रही थी रिपोर्ट के मुताबिक लिसाड़ी गेट पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बिलाल और उसके साथी गुड्डू को शंका के आधार पर रूकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए मौके से भागने लगे लेकिन पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली बिलाल के पैर में लगी और पुलिस ने उसे दबोच लिया जबकि अंधेरे का लाभ उठाकर साथी बदमाश गुड्डू चकमा देकर फरार हो गया पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!