“बता दें कि इस वक्त में सट्टेबाजों को पकड़वाने में पुलिस का मुखबिर तंत्र खासी सक्रिय नजर आ रहा है सिटी सेंटर स्थित क्यू कैफे रेस्टोरेंट के ऊपर फ्लेट नंबर 2 में आईपीएल सट्टा का काम चल रहा था इस पर क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मार कार्रवाई की तो फ्लैट में दो युवक मौजूद थे”
ग्वालियर/मध्यप्रदेश…….
शहर में आईपीएल के मैचों में सट्टा जोरों से चल रहा है और सट्टेबाजों का कारोबार भी जोरों पर है। मुखबिर से मिली खबर के आधार पर क्राइमब्रांच ने आईपीएल मैच का सट्टे का कारोबार का खुलासा किया ग्वालियर एसपी को खबर मिली थी कि सिटी सेंटर स्थित क्यू कैफे रेस्टोरेंट के ऊपर फ्लेट नंबर 2 में आईपीएल सट्टा का काम चल रहा है। इस पर क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मार कार्यवाही की तो फ्लैट में दो युवक मौजूद थे पुलिस को देखकर एक युवक दूसरे गेट से भाग निकला लेकिन दूसरा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम अंशु विश्वकर्मा जो हीरानगर झांसी का रहने वाला है अंशु ने बताया कि भागने वाला दूसरा युवक दतिया निवासी अमित साहू है, जिसने फ्लैट किराए से लिया है क्राइम ब्रांच ने कमरे से 4 लैपटॉप,14 मोबाइल, तीस हजार की नकदी बरामद हुई। इसके अलावा रजिस्टर में करीब 70 लाख रुपए का हिसाब-किताब भी बरामद हुआ। पुलिस अब अंशुल से पूछताछ कर आईपीएल सट्टा के नेटवर्क खंगालने में जुट गई है। साथ ही पुलिस अब फ्लैट किराए से देने वाले मकान मालिक से भी पूछताछ करेगी।
