HomeNews Headlinesपुलिस ने अवैध हथियारों के जखीरे के साथ तस्कर दबोचा

पुलिस ने अवैध हथियारों के जखीरे के साथ तस्कर दबोचा

भिण्ड/मध्यप्रदेश…….


अवैध हथियारों की धरपकड़ का सिलसिला चम्बल संभाग में लगातार जारी इसी तारतम्य में मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में पुलिस ने अवैध हथियारों की एक बड़ी खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है गिरफ्तार किए गए आरोपी से पंद्रह अवैध हथियारों के साथ ही पांच जिंदा राउंड भी आरोपी से बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है। दरअसल जिले के नवागत एसपी रूडोल्फ अल्वारेज और एडिशनल एसपी गुरुकरण सिंह द्वारा जिले में क्राइम रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते ही आज पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियारों की तस्करी कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर कम्मोद सिंह नामक व्यक्ति को हथियारों के साथ अंधियारी चौराहे से धर दबोचा। जिसके कब्जे से 315 बोर की एक बंदूक, चार अधियां और 10 देसी तमंचों के साथ ही 5 जिंदा राउंड भी बरामद किए गए हैं। यह हथियार कहां से लाए गए और उनकी कहां सप्लाई किया जाना थी इसकी पूछताछ पुलिस आरोपी से कर रही है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!