“घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया उधर घटना को अंजाम देकर भाग रहे तीन बदमाशों में से दो बदमाशों को ग्रामीणों की सहयोग से पुलिस ने पकड़ लिया है और एक फरार बदमाश की तलाश में पूरा पुलिस महकमा जुट गया है”
चंदौली/उत्तरप्रदेश…….
यूपी पुलिस द्वारा बदमाशों के खिलाफ लगातार धरपकड़ और एनकाउंटर के बाद भी अपराधी इतने बेखौफ है कि पुलिसवालों को भी निशाना बनाने से नही चूक रहे ताज़ा मामला यूपी के चंदौली जिले का है जहाँ बदमाशों ने नैशनल हाइवे पर गश्त कर रहे लोंदा चौकी इंचार्ज संतोष कुमार यादव को गोली मारने का मामला सामने आया है। दरोगा को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
क्या है मामला……..
सोमवार की सुबह थाना क्षेत्र अंतरगत लौंदा चौकी इंचार्ज संतोष कुमार यादव अपने क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी अचानक गश्त के दौरान उनको पचफेड़वा पुलिया पर बैठे तीन संदिग्ध लोग नजर आए। उन्होंने उनसे गाड़ी के कागजात मांगे तो तीन बदमाशों में से एक ने कागजात दिखाने के नाम पर गाड़ी की डिक्की खोली और उसमें रखे तमंचे से चौकी इंचार्ज पर फायर कर दिया।
चौकी इंचार्ज के सीने में गोली लगने से गंभीर चोटें आईं। घायल होने के बाद दरोगा ने हिम्मत नहीं हारी और फायर कर रहे बदमाश से असलहा छीन लिया। अपने को घिरता देख बदमाश भागने को हुए तो चौकी इंचार्ज ने उनकी गाड़ी को जबरदस्ती रोककर गाड़ी की चाबी निकाल ली। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल द्वारा तत्काल प्रसारित किया गया। सूचना पाकर मौके पर भारी फोर्स पहुंच गई।
भाग रहे बदमाशों को गंजबसनी इलाके में ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घेर लिया और दो को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए कृष्णा विश्वकर्मा व पंकज जायसवाल दोनों चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र के कमालपुर के निवासी हैं।
