HomeNews Headlinesमुरैना पुलिस को मिली बड़ी सफलता,50 हजार का इनामी बदमाश दबोचा

मुरैना पुलिस को मिली बड़ी सफलता,50 हजार का इनामी बदमाश दबोचा

“बात दें कि कुख्यात बदमाश पर दो राज्यों की पुलिस द्वारा अलग-अलग ईनाम घोषित था मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 20 हज़ार एवं उत्तरप्रदेश द्वारा 30 का ईनाम घोषित था”



मुरैना/मध्यप्रदेश……


मध्यप्रदेश के मुरैना पुलिस ने 50 हजार के इनामी डकैत सुरेंद्र गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। मुरैना पुलिस ने सुरेंद्र पर 20 हजार का और उत्तर प्रदेश पुलिस ने 30 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। पिछले वर्ष 27 अक्टूबर 2017 को सुरेंद्र ने छात्र विकास राठौर का अपहरण किया था और उसके परिजनों से 60 लाख की फिरौती की मांग की थी। इस गिरोह ने राजस्थान व उत्तर प्रदेश में भी वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी डकैत राजस्थान के धौलपुर जिले का रहने वाला है। एसपी अमित सांघी ने इस डकैत की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता बताया।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!