HomeNews Headlinesएक विवाह ऐसा भी: पति ने प्रेमी संग पत्नी की शादी करा,बारात...

एक विवाह ऐसा भी: पति ने प्रेमी संग पत्नी की शादी करा,बारात में जमकर किया डांस

हनुमानजी के मंदिर में हुई इस शादी में क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल तो हुए ही खुद पति ने बैंडबाजा के साथ बारात में डांस भी किया बाद में इलाके की पुलिस चौकी में दोनों की शादी पति ने ही जयमाल करवाकर कराई”



कानपुर/उत्तरप्रदेश…….


आज के युग मे सच्चे चाहने वालों को मुक्कमल जहाँ नही मिलता किसी को जमी तो किसी को आसमाँ नही मिलता पर कुछ लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं जिन्हें ये दोनों सौगातें मिलती है ऐसा ही एक मामला उत्तरप्रदेश में देखने को मिला जहाँ फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की पर्दे वाली कहानी रियल लाइफ में देखने को मिली हैं कानपुर में गुरुवार को ऐसी शादी हुई जिसके गवाह हजारों लोग बने। यहां एक पति ने अपनी नई नवेली पत्नी को खुशियों का ऐसा तोहफा दिया जैसा शायद ही दुनिया में किसी पति ने अपनी पत्नी को दिया होगा। सिर्फ चार महीने पहले शादी करने वाले इस पति ने अपनी पत्नी को खुश रखने के लिए उसकी शादी उसके तीन साल पुराने प्रेमी से करवा दी।


क्या है मामला…….


दरअसल, चार महीने पहले सुजीत और शांति की शादी हुई थी। जिसके बाद उसे पता चला कि शांति रवि यादव नाम के एक युवक से प्रेम करती है। इसके बाद सुजीत ने दोनों की शादी करवाने का निर्णय लिया। सुजीत का कहना है कि जब उसे पता चला तो उसने सोचा इस शादी से दोनों ही खुश नहीं रहेंगे। लिहाजा उसने शांति की शादी रवि से करवा दी।

शांति कानपुर की रहने वाली है जबकि उसका प्रेमी रवि लखनऊ के दलेरपुर का रहने वाला है। शांति का तीन साल पहले रवि से लव अफेयर था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन रवि यादव था तो शांति गुप्ता इसलिए दोनों की शादी नहीं हो पाई। इधर रवि का एक्सीडेंट हुआ तो शांति के घरवालों ने 19 फरवरी को सुजीत के साथ शादी करवा दी। यह शादी श्री यज्ञ सैनी वैश्य कल्याण परिषद् के सामूहिक विवाह में हुई थी।


शादी के पहले ही दिन शांति ने बयां की सच्चाई………


शादी के बाद घर आते ही पहले ही दिन शांति ने पति सुजीत को अपने प्यार के बारे में बता दिया। सुजीत ने पहले उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान शांति ने यह कहकर अपनी जान देने की कोशिश कर डाली की मुझे अपने प्रेमी रवि से ही शादी करनी है। सुजीत को जब यह अहसास हो गया की शांति रवि के बिना ज़िंदा नहीं रहेगी तो उसने रवि से फोन पर बात की इसके बाद उसने आज खुद उसकी शादी रवि से करवा दी। आज सुजीत दोनों के शादी की जयमाल भी खुद लाया।


पति सुजीत ने धूमधाम से बैंडबाजे के साथ की शिरकत…….


सुजीत ने शादी को धूमधाम से करवाया। इलाके के लोग बाराती के रूप में शामिल हुए। बैंडबाजे के साथ बारात निकली जिसमें खुद सुजीत ने डांस किया। खुद शांति और उसका प्रेमी रवि भी यह मान रहे है की उनकी शादी का पूरा श्रेय सुजीत को ही जाता है। उनका कहना है कि सुजीत की वजह से ही उनका प्यार मुकम्मल हुआ।

अब सुजीत का कहना है दोनों खुश होकर रहे। अपनी जिंदगी सँवारे सुजीत की पत्नी और उसके प्रेमी रवि की इस बरात में आज सनिगवां के पार्षद के साथ-साथ सैकड़ों लोग शामिल हुए। बरात में बैंडबाजा भी खुद पार्षद ने अपनी तरफ से मंगवाया था। इतना ही नहीं रवि की पिता और शांति की मां को भी सुजीत ने शादी में बुलाया था।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!