HomeNews Headlinesकमिश्नर BM शर्मा के बंगले पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने,सर्विस रायफल से...

कमिश्नर BM शर्मा के बंगले पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने,सर्विस रायफल से खुद को गोली मारी,मौत

ग्वालियर/मध्यप्रदेश………


मध्यप्रदेश में पुलिसकर्मियों के आत्महत्या के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। अत्यधिक तनाव 24 घंटे की ड्यूटी,परिवार को पर्याप्त समय ना दे पाना,जिससे पारिवारिक कलह व तनाव की स्थिति सुविधाओं के नाम पर बस आश्वासन पुलिसकर्मियों में आत्महत्या जैसे कृत्य को बढ़ावा दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर में देखने को मिला जहाँ सम्भागीय कमिश्नर BM शर्मा के बंगले पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने आज सुबह पड़ाव थाना के गांधी रोड स्थित बंगला नंबर 3 के गेट के पास गार्ड रूम के बाहर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिससे यहाँ हडकंप मच गया इसके साथ तैनात अन्य सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल मामले की जानकारी संभागायुक्त ओर पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।


क्या है मामला………


भिण्ड जिले के मौ कस्बे का रहने वाला ओम प्रकाश यादव पुत्र ग्याप्रसाद यादव होम गार्ड का सिपाही था जो पिछले एक साल से यहाँ संभागायुक्त के बंगले पर संत्री के पद पर तैनात है आज सुबह भी ड्यूटी पर पहुँचे संत्री ओम प्रकाश यादव ने अपनी सर्विस रायफल से अपने सिर में गोली मार ली। घटना के समय संभागायुक्त बंगले के अंदर जरूरी काम निपटा रहे थे लेकिन जैसे ही गोली चलने की सूचना उन्हें मिली वे तत्काल मौके पर पहुँचे साथ ही पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई। जाँच के लिए पहुँची पुलिस को उसके पास से सुसाईड नोट भी मिला है। मृतक पिछले एक साल से यहाँ ड्यूटी कर रहा था लेकिन उसने सुसाईड क्यों की इसके कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!