“घटना को गंभीरता से लेते हुए ग्वालियर एसपी नवनीत भसीन व उनकी टीम ने 24 घंटे में दरिंदे को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया”
ग्वालियर/मध्यप्रदेश……..
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में छह साल की बच्ची के अपहरण और हत्या मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आरोपी जीतू उर्फ जितेंद्र कुशवाह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
घटना उस समय हुई थी जब कंपू इलाके के एक शादी समारोह से बच्ची लापता हुई। इसके बाद सुबह कैंसर पहाड़ी के जंगल में मासूम की लाश बरामद हुई थी।
क्या था मामला……..
सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक बच्ची को ले जाता हुआ नजर आया था। उसी आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने मासूम को शादी समारोह से अगवा किया था और उससे कहा था कि वह उसके भाई से मिलवाने ले चल रहा है। इसके बाद उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने मासूम की लाश को कैंसर पहाड़िया के जंगल में फेंक दी थी।
पुलिस ने मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश करनी शुरू कर दी थी।
