HomeNews Headlinesभाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे पर युवा संकल्प यात्रा के दौरान हमलें...

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे पर युवा संकल्प यात्रा के दौरान हमलें का प्रयास,कार्यकर्ताओं ने आरोपी को धुना

ग्वालियर/मध्यप्रदेश……..


भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश में युवा संकल्प अभियान चला रहा है। रविवार को युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिलाष पांडे के नेतृत्व में संकल्प यात्रा डबरा पहुँच रही थी। जहाँ भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पर आज डबरा के पास टेकनपुर में एक युवक ने हमले का प्रयास किया। आरोपी हमला कर पाता उससे पहले ही अभिलाष पांडे की नजर उसपर पड़ गई। मौका देखकर आरोपी ने दौड़ लगा दी लेकिन कार्यकर्ताओं ने कुछ दूर जाकर आरोपी को दबोच लिया। 


क्या है मामला……..


मामला डबरा से पहले टेकनपुर में युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीरज यादव का स्वागत कार्यक्रम था। यहाँ सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच युवक घुस आया और अभिलाष पांडे के पास पहुँच गया। युवक ने अपनी शर्ट के अन्दर हाथ डालकर कुछ निकालने का प्रयास किया। लेकिन जब तक वो कुछ कर पाता उससे पहले ही अभिलाष पांडे की नजर उस पर पड़ गई और वे चिल्ला दिए। उनके चिल्लाते ही युवक ने दौड़ लगा दी। युवक  के दौड़ लागते ही कार्यकर्ताओ ने भी दौड़ लगा दी और करीब 2 किलोमीटर बाद युवक को पकड़ लिया। और उसकी जमकर पिटाई लगाई। पकडे गए युवक के पास से कट्टा मिला है कार्यकर्ताओं ने युवक को जमकर पीटा, पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं। पकडे गए युवक का नाम सोनू जाटव है और वो सात नंबर चौराहा मुरार ग्वालियर का रहने वाला है। पकड़ा गया युवक खुद को जेबकतरा बता रहा है। कार्यकर्ताओ ने युवक को  बिलौआ थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पकडे गए युवक से पूछ ताछ कर रही है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!