HomeNews Headlinesसंईयाँ भये कोतवाल अब डर काहेखो:SI के बेटे ने युवती को लात-घूंसों...

संईयाँ भये कोतवाल अब डर काहेखो:SI के बेटे ने युवती को लात-घूंसों से पीटा

नई दिल्ली………….


"संईयाँ भये कोतवाल अब डर काहेखो" की कहावत राजधानी में सच होती नजर आ रही है। दरअसल राजधानी दिल्ली में पुलिस SI के बेटे की दबंगई देखने को मिली जिसने एक लड़की की बेहरमी से पीट दिया पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि उत्तम नगर इलाके के एक कॉल सेंटर में लड़के ने लड़की की बेरहमी से पिटाई की, लड़के का नाम रोहित तोमर है।


क्या है मामला………….


दरअसल लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को धमकाने के लिए कॉल सेंटर में काम करने वाली उसकी फ्रेंड को पीटा। करीब एक मिनट के वीडियो में एक लड़का लड़की की बेहरमी से पिटाई करता हुआ नजर आ रहा है, मार खा रही लड़की बेबस नजर आ रही है। इस पूरी घटना के दौरान कोई वीडियो बना रहा है और पीछे से आवाजें भी आ रही हैं- 'रहने दो, छोड़ दो' वहीं, लड़की बार-बार गलती हो गई कहती हुई नजर आ रही है। लड़की के बार-बार मांफी मांगने के बाद भी लड़का रुक नहीं रहा है और उस पर लात घूंसें बरसाता जा रहा है।



पीड़िता की दोस्त ने थाने में दर्ज कराई शिकायत…………


वीडियो वायरल होने के बाद एक लड़की ने तिलकनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, हालांकि वो पीड़िता नहीं है बल्कि उसकी दोस्त है। शिकायत में उसने कहा है कि रोहित तोमर से उससे शादी की बात चल रही थी, लेकिन किसी बात पर रिश्ता टूट गया था, इसके बावजूद रोहित शादी के लिए दबाव बना रहा था, पीड़िता के मुताबिक उसे धमकाने के लिए उसकी फ्रेंड को पीटा और उसका वीडियो भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर है लड़के पिता…………


बताया जा रहा है कि लड़के का परिवार रसूखदार है पिता दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं और इसी के बूते वो सरेआम किसी को भी डरता धमकाता और यहां तक की मारपीट भी करता है। दूसरी लड़की पर भी इस युवक और इसके पिता ने लगातार दबाव बना रखा है, हालांकि शिकायतकर्ता लड़की बाप-बेटे के डर से सामने नहीं आना चाहती, लेकिन उसने पुलिस में शिकायत दे दी है।


वीडियो देखें………..



 

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!