HomeNews Headlinesकरोड़ो की लागत से बने घटिया पुल के बह जाने पर,PWD के...

करोड़ो की लागत से बने घटिया पुल के बह जाने पर,PWD के 4 अफसर सस्पेंड

शिवपुरी/मध्यप्रदेश………..


मध्यप्रदेश के शिवपुरी में 3 महीने पहले आठ करोड़ की लागत से तैयार पुल का आधा हिस्सा बह जाना के मामले में लोक निर्माण विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने चार विभागीय अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इसमें दो उपयंत्री एक प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी सहित एक सहायक यंत्री भी शामिल हैं। 


क्या है मामला………..


गौरतलब है कि शिवपुरी जिले की पोहरी तहसील में करोड़ों की लागत से कूनो नदी पर बना पुल पहली बारिश में ही बह गया। बताया जा रहा है कि ये पुल करीब 8 करोड़ रुपए से अधिक खर्च में बना था। करोड़ों रुपए की लागत से बने इस पुल का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने करीब 3 महीने पहले ही 29 मई 2018 को  किया था और लोकार्पण के कुछ ही महीनों में पुल ही बह गया।


इन पर गिरी गाज…………


आदेश के मुताबिक निलंबित अफसरों में बी के माथुर तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी, एस एल शर्मा तत्कालीन उपयंत्री, के एस भदौरिया उपयंत्री, रविंद्र शर्मा उपयंत्री को निलंबित किया गया है। आदेश में बताया गया है कि पुल का निर्माण मार्च 2018 में ही पूरा किया गया था। स्पष्ट है कि पुल के कार्य को सर्वेक्षण एवं निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता बरती गई। जिसके कारण शासन को वित्तीय हानि के साथ-साथ विभाग की छवि भी धूमिल हुई है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!