जबलपुर/मध्यप्रदेश…………..
चुनावी सरगर्मियों के बीच बड़े पैमाने पर अवैध हथियारों तो कभी मादक पदार्थों की सप्लाई और डिमांड दोनों ही बढ़ गयी है। जिसके तहत पुलिस विभाग की भी इन पर पैनी नज़र है। इसी के तहत आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जबलपुर पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है यही वजह है इन दिनों अपराधियो की धरपकड़ में एसपी अमित सिंह के निर्देश पर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। ताजा मामला गोहलपुर थाने का है जहाँ पुलिस ने अपने चुनाव अभियान के तहत चैकिंग के दौरान एक आरोपी से 260 ग्राम स्मैक जप्त की है। पकड़ाए गए आरोपी से मिले मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 25 लाख की कीमत बताई जा रही है।
क्या है मामला………….
पुलिस के मुताबिक घमापुर पुलिस को सूचना मिली कि गाजी नगर पानी की टंकी के पास एक युवक जिसका नाम सौरभ बताया जा रहा है संदिग्ध हालात में खड़ा हुआ है। इस सूचना के आधार पर घमापुर पुलिस ने घेराबंदी कर सौरभ को गिरफ्तार कर उसके पास से 25 लाख की स्मैक जप्त की। पुलिस सौरभ से पूछताछ कर अब ये पता करने में जुटी है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में सौरभ को स्मैक किसने दी और कहा पर इसको खपाने चाह रहा था।
