HomeNews Headlinesमौत का चुनावी प्रचार:बसपा के प्रचार वाहन ने माँ बेटे को कुचला,बेटे...

मौत का चुनावी प्रचार:बसपा के प्रचार वाहन ने माँ बेटे को कुचला,बेटे की मौत

बता दें कि सोमवार शाम पांच बजे प्रदेश भर में प्रचार बंद हो गया लेकिन यहां बसपा की गाड़ी क्षेत्र में दौड़ रही थी। बीजेपी प्रत्याशी ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने घटना के बाद प्रचार वाहन को जब्त कर लिया है। वहीं मृतक बच्चे के परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है, यह चुनाव प्रचार उनके लिए सबसे बड़ा दर्द बन गया है।



पन्ना/मध्य प्रदेश………….


विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अंतिम समय तक प्रचार में पूरी जान झोंक दी। वहीं यह प्रचार एक परिवार पर कहर बनकर टूटा है। प्रदेश के पन्ना जिले में एक प्रचार वाहन ने दो लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद से ही इलाके में आक्रोश है।


क्या है मामला…………..


जानकारी के मुताबिक घटना पन्ना जिले की है। जहां बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी प्रत्याशी अनुपमा चरण सिंह का प्रचार प्रसार कर रहे एक प्रचार वाहन ने दो लोगों को कुचल दिया। यह सुबह घर के बाहर आग ताप रहे थे हादसे में जहां महिला गंभीर घायल हो गई, वहीं दस साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार वाले बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!