HomeNews Headlinesबड़ी सफलता:सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 9 नक्सली ढेर किये,DRG के दो...

बड़ी सफलता:सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 9 नक्सली ढेर किये,DRG के दो जवान शहीद

बता दें कि जवानों ने आॅपरेशन प्रहार-4 को अंजाम दिया है इस आॅपरेशन प्रहार में एयर फोर्स की भी मदद ली गई है। नक्सल हिंसा के खिलाफ इस मुहिम में 9 नक्सलियों के शव बरामद हो चुके हैं इसमें एक नक्सलियों का ट्रेनर भी है इस आॅपरेशन में डीआरजी के दो जवान डेरदो रामा और माड़वी जोबा शहीद हुए हैं। माओवादियों के शव और शहीद जवानों को वायुसेना के हेलीकाप्टर से निकाला गया। वायुसेना के एमआई-17 का इस्तेमाल पूरे आपरेशन के दौरान किया गया।



सुकमा/छत्तीसगढ़…………..


नक्सल विरोधी अभियान में फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ, डीआरजी, कोबरा बटालियन और तेलंगाना पुलिस के संयुक्त आपरेशन में फोर्स ने नौ नक्सलियों को ढेर किया है।


क्या है मामला…………..


स्पेशल डीजी नक्सल आपरेशन डीएम अवस्थी ने बताया कि नक्सलियों के बटालियन नंबर एक के कोर क्षेत्र साकलेर, टोंडामरका और सालेतोंग में आपरेशन प्रहार-4 चलाया गया। यह आपरेशन सुकमा जिला मुख्यालय से 150 किलोमीटर दूर सुकमा, बीजापुर और कोत्तागुड़ेम (तेलंगाना) के ट्राई जंक्शन पर है। इसमें डिस्ट्रीक रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दो जवान डेरदो रामा और माड़वी जोबा शहीद हुए हैं। अवस्थी ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की दो टीम, डीआरजी सुकमा की 10 टीम, कोबरा बटालियन की चार टीम के 1200 जवानों ने रविवार को आपरेशन शुरू किया। इसमें तेलंगाना पुलिस के 150 जवान का भी सपोर्ट मिला। फोर्स ने अपने कैंप से 40 किलोमीटर दूर अंदर जंगलों में यह आपरेशन चलाया। यहां फोर्स पहली बार आपरेशन प्रहार-1 में पहुंची थी, उसके बाद से लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे सुकमा की दो डीआरजी टीम से माओवादियों की मुठभेड़ शुरू हुई। करीब डेढ़ घंटे के मुठभेड़ में दर्जनों माओवादियों के मारे जाने की सूचना है। सुरक्षा बलों ने नौ माओवादियों के शव बरामद किये हैं। इसके साथ ही एक एसएलआर, बोल्ट एक्शन गन, 315 बोर रायफल सहित 10 हथियार, आइइडी और अन्य सामग्री बरामद की गई।


Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!