HomeNews Headlinesचुनाव आयोग के आदेश की अवहेलना पर फस गए DSP साहब,सस्पेंड

चुनाव आयोग के आदेश की अवहेलना पर फस गए DSP साहब,सस्पेंड

बता दें कि चुनाव आयोग के आदेश को न मानना पुलिस अधिकारी को महंगा पड़ा है। जिला कटनी के उप पुलिस अधीक्षक पर गाज गिरी है। पुलिस महानिदेशक द्वारा मध्‍यप्रदेश सिविल सेवा नियम-1966 के अंतर्गत अनुशासनहीनता के लिये कटनी के उप पुलिस अधीक्षक मनोज वर्मा को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वर्मा के खिलाफ कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में काम करने की चुनाव आयोग में शिकायत की थी।



भोपाल/मध्यप्रदेश…………


चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला कटनी से हटाए गए उप पुलिस अधीक्षक मनोज वर्मा को आदेश की अवहेलना के चलते पुलिस मुख्यालय ने सस्पेंड कर दिया है। डीएसपी वर्मा का 24 नवंबर को पुलिस मुख्‍यालय ट्रांसफर किया गया था, लेकिन उन्होंने समय सीमा में कार्यभार ग्रहण नहीं किया था।


क्या ह मामला……………


जानकारी के मुताबिक मनोज वर्मा कटनी में डीएसपी के पद पर पदस्थ थे। डीएसपी वर्मा की चुनाव आयोग में शिकायत की गई थी। आयोग के निर्देश पर उनका 24 नवंबर को पुलिस मुख्यालय ट्रांसफर किया गया था। एसपी कटनी ने डीएसपी वर्मा को तत्काल रिलीव कर दिया था। कटनी से रिलीव होने के बाद वर्मा ने आदेश की अवहेलना कर नियत समय में कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया। पुलिस महानिदेशक द्वारा अनुशासनहीनता के लिए मनोज वर्मा को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधी में वर्मा का मुख्‍यालय पीएचक्यू होगा। गौरतलब है कि डीएसपी वर्मा के खिलाफ कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में काम करने की चुनाव आयोग में शिकायत की थी।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!