बता दें कि टोल प्लाजा जब से शुरू हुआ तब से वह विवादों में ही घिरा हुआ है। यहां पर आए दिन वाहन चालकों के साथ मारपीट और झगड़े की घटनाएं सामने आती रही हैं। टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर बस ऑपरेटर और ग्रामीण भी आंदोलन कर चुके हैं। यहां आए दिन वाहन चालकों के साथ इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं जिसके चलते टोल प्लाजा पर आए दिन विवाद होता रहता है।
शिवपुरी/मध्यप्रदेश…………
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पूरनखेड़ी टोल पर भाजपा नेता की गुंडागर्दी देखने को मिली। जहाँ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप रावत अपनी गाड़ी से शिवपुरी से गुना जा रहे थे रास्ते में पूरनखेड़ी टोल पर उन्होंने टोल देने से मना कर दिया। टोलकर्मियों द्वारा टोल देने की बात करने पर भड़के भाजपा नेता के साथियों ने टोलकर्मी युवती के साथ अभद्रता की और गार्ड के साथ मारपीट की मामला बढ़ता देख टोल सुपरवाईजर मौके पर पहुंचा और भाजपा नेता की बात अपने अधिकारियों से करवाई। जिसके बाद नेता के गुर्गों ने सुपरवाइजर सौरभ अग्निहोत्री साथ अभद्रता कर उनकी मारपीट कर दी और वाहन से नेता के साथी उतरे और बेरीकेट उठाकर वाहन को वहां से ले गए। टोल प्रबंधन ने मामले की शिकायत लुकवासा पुलिस चौकी में की है, जहां पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।
