HomeNews HeadlinesDAIL100 के सिपाही पर लगा युवती की अस्मत लूटने का आरोप,SP ने...

DAIL100 के सिपाही पर लगा युवती की अस्मत लूटने का आरोप,SP ने निलंबित किया

“एसपी एनपी सिंह के अनुसार बताया गया कि युवती की शिकायत पर आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है”



आज़मगढ़/उत्तरप्रदेश………….


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ स्थित एसपी ऑफिस में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक बाइक सवार व्यक्ति और उसकी पत्नी से एक युवती सरेराह झगड़ा करने लगी। बीच सड़क पर युवती और महिला की भिड़ंत देख वहां रहगीरों का जमावड़ा लग गया। जब रहागीरों ने पूछताछ की तो मामला एकदम सनसनीखेज निकला। पीड़ित युवती का कहना है कि बाइक सवार युवक ने शादी का झांसा देकर उससे सात माह तक दुराचार किया।


क्या है मामला………….


प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक चंद्रभान यादव यूपी 100 में सिपाही है। युवती ने कहा कि जब गर्भवती हो गई तो शादी करने की बात पर सिपाही बार बार इनकार करता रहा। इसी दौरान पता चला कि सिपाही पहले से ही शादीशुदा है। पीड़िता ने बताया कि उसने सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए एसपी से लेकर डीआईजी, आईजी व मुख्यमंत्री तक से गुहार लगाई लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

युवती बुधवार को एसपी के यहां फरियाद लगाने के बाद जब वापस जा रही थी तो आरोपित सिपाही एसपी कार्यालय गेट के बाहर पत्नी के साथ मिल गया। उसने उसे रोकने की कोशिश की तो सिपाही की पत्नी ने झगड़ा शुरू कर दिया। किसी तरह लोगों ने बीचबचाव किया। युवती ने रो रोकर अपना दुखड़ा सुनाया।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!