भोपाल/मध्यप्रदेश…………
मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारियों की नयी पदस्थापना आदेश जारी किए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री अशोक वर्णवाल मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बने रहेंगे। इसके अलावा वे लोक सेवा प्रबंधन विभाग के प्रमुख सचिव का दायित्व भी निभाएंगे। अभी तक वे मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के साथ ही प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग भी संभाल रहे थे। अब तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी श्री हरिरंजन राव संभालेंगे। श्री राव पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव भी हैं। सीएम कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी की शुरूआत कर दी है। रीवा कमिश्नर और छिंदवाड़ा एसपी के बाद 6 दिग्गज आईएएस अफसरों को नवीन पदस्थापना दी गई है। अभी और भी लिस्ट आना बाकी है।
सूची देखें…………


