मुंबई/महाराष्ट्र……………
हरियाणा मेवात के सलमान अली ने छोटे परदे के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का दसवां सीजन जीत लिया है। शो में हुई लाइव वोटिंग के आधार पर ने ये जीत हासिल की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के अंकुश भारद्वाज को हराया, जिन्हें दूसरा स्थान मिला l सलमान को 25 लाख रूपये का चेक और एक कार मिली l शो में सेकेण्ड रनर अप यानि तीसरा स्थान नीलांजना रे को मिला। उन्हें पांच लाख रूपये का चेक मिला l
वो इस सीजन की अकेली फीमेल कंटेस्टेंट थीं l शो के ग्रांड फिनाले में शाहरुख़ खान अपनी फिल्म ज़ीरो का प्रमोशन करने आये और उनके साथ उनकी हीरोइन्स अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी थीं। तीनों ने खूब मनोरंजन किया। शो के फाइनल के मौके पर बप्पी लाहिरी, महान संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के प्यारेलाल शर्मा और शिल्पा शेट्टी सहित कई दिग्गज मौजूद थे।
फाइनल राउंड तक सलमान अली, नीलांजना रे, नितिन कुमार, विभोर पराशर और अंकुश भारद्वाज पहुंचे थे। 25 हफ्ते तक चले शो के कंटेस्टेंट को दो करोड़ 55 लाख लोगों ने वोट किया। इस साल सात जुलाई को शुरू हुआ इंडियन आइडल का ये सीजन काफ़ी चर्चा में रहा।
