HomeNews Headlinesनही थम रहे UP पुलिस पर हमलें:अवैध निर्माण रोकने पहुँची पुलिस टीम...

नही थम रहे UP पुलिस पर हमलें:अवैध निर्माण रोकने पहुँची पुलिस टीम पर लाठी डंडों से हमला,दरोगा घायल

“यूपी पुलिस पर हो रहे हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं अब जौनपुर जिले के सराय त्रिलोकी गांव में रविवार की शाम अवैध निर्माण रोकने पहुंची पुलिस टीम पर बाप-बेटे ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया”



जौनपुर/उत्तरप्रदेश………….


जिले के सराय त्रिलोकी गांव में रविवार की शाम को अवैध निर्माण रोकने पहुंची पुलिस टीम पर पिता-पुत्र ने हमला कर दिया। इसमें उपनिरीक्षक वरुणेंद्र राय घायल हो गए। हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।


क्या है मामला……………


ग्राम समाज व जल खाते की भूमि पर गांव के अजीत सिंह व उनके पुत्र सौरभ सिंह पक्का निर्माण कर रहे थे। इसकी शिकायत गांव के सुरेंद्र सिंह ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश से की। इसके बाद एसआई वरुणेंद्र राय व एसआई राजेंद्र यादव निर्माण रोकवाने मौके पर पहुंचे तो पिता-पुत्र उनसे उलझ गए। अचानक उन्होंने हमला बोल दिया और लाठी-डंडे से मारकर वरुणेंद्र राय को घायल कर दिया। इस बीच दोनों एसआई किसी तरह बचकर निकले। पुलिस ने वरुणेंद्र राय की तहरीर पर अजीत सिंह व उनके पुत्र सौरभ सिंह के विरुद्ध  मारने पीटने, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी देने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने जैसी धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सीओ रामभुवन यादव ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!